विज्ञापन

तभी तो हर छोटी-बड़ी चीज़ की क़द्र पता चलती है।

samarth dalela

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अकेले रहने से चीज़ों की क़द्र पता चलती है,
        
                                                    
                            
खामोशी में घर की चहल-पहल की क़द्र पता चलती है।

माँ और बहनों से दूर होने पर,
उनकी आवाज़ की क़द्र पता चलती है।

अकेले में ख़ुद से बातें करने पर,
लोगों से भरे घर की क़द्र पता चलती है।

बाज़ार का खाना या पाँच सितारा होटल में रोज़ खाने पर,
घर के सादे खाने की क़द्र पता चलती है।

जेब में पैसे न होने पर,
पिता के उस सहारे की क़द्र पता चलती है।

दूरियाँ होना भी ज़रूरी है ज़िंदगी में,
तभी तो हर छोटी-बड़ी चीज़ की क़द्र पता चलती है।
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile