कल जो गूँजी थी हँसी, आज वही सिसकियों में बदली,
लाल क़िले की छाँव तले, फिर किस्मत ने राख गढ़ी।
हर दिल में डर, हर आँख में आँसू का सागर है,
पर सीने में अब भी जलता — दिल्ली का इक घर है।
चांदनी चौक के रास्ते आज खामोश पड़े हैं,
पर इन गलियों ने कितने तूफ़ान झेले हैं, वो अड़े हैं।
किसी ने माँ खो दी, किसी ने बच्चा, किसी ने सपने सारे,
फिर भी हर दिल कहता है — "हम दिल्ली वाले हैं प्यारे।”
बुज़ुर्ग चौपाल में बोले — “हमने बहुत कुछ देखा है,
ये शहर राख से उठेगा, क्योंकि इसमें स्नेह गहरा है।”
नौजवानों ने शपथ ली — “अब डर के जीना नहीं,
हमारी साँसें देश की हैं, अब पीछे जाना नहीं।”
रक्त भले बहा सड़कों पर, पर आत्मा अब भी अमर है,
दिल्ली की रगों में अब भी धड़कता इक समर है।
किसी की रोटी अधूरी रही, किसी का गीत अधूरा,
पर एकता की लौ में जलता — हर हृदय पूरा।
हां, आज दर्द है गहरा, पर उम्मीद भी उतनी प्रखर,
क्योंकि ये दिल्ली है — जो टूटे पर झुके नहीं, अमर।
- सचिन प्रजापति