अगर ज़िंदगी में तुमको भी,
कुछ बहुत बड़ा कर जाना है,
भीड़ का हिस्सा बनने से बच,
अपनी अलग पहचान बनाना है।
अपनी खामोश रातों को तुम,
ज्ञान-चिंतन के नाम करो,
किताबों के पन्नों से सीखो,
और सुंदर अपना काम करो।
वक्त की कीमत को पहचानो,
हर पल का सदुपयोग करो,
सोच को अपनी ऊँचा करके,
सपनों को तुम साकार करो।
केवल सपने देखने से ही,
मंजिल कभी नहीं मिलती,
सीखने का जुनून अगर हो,
तभी सफलता है खिलती।