विज्ञापन

होगा क्या पता नहीं लेकिन अब किस्मत और दिल

S7SHUKLA Upgrades

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल में सवाल और मन में हल्की सी घबराहट
        
                                                    
                            
पर होगा सब सही, होगा सब हासिल ऐसा
एक ख्वाब लेकर फिर उड़ चला है परिंदा
ना कल का पता ना आज की खबर पर जो होगा
वो शानदार ही होगा बस इस बात की खबर,
खामोश है ज़बान, लफ़्ज़ की है कमी फिर भी
हौसलों और सपनों को लेकर फिर उड़ चला
परिंदा...

अनजान शहर की रौनक में खो ना जाए
कहीं, डर इस बात का मन में, पर होगा सब
शानदार है ये अब दिल में...

मिलेंगे लोग कोई अच्छे तो कोई बुरे होगी
मुलाकातें बहुत लेकिन सफर अकेले का ही ले
जाएगा मुकाम तक।

याद हमेशा रखना कोई साथ हो ना हो तू
हमेशा खुद के साथ रहना, तू है सबसे
बड़ी ताकत तेरी छुपा लेना आंसू क्योंकि
मुकाम रोने वालों को नहीं मिलता डरने वाले
को नहीं मिलता, सिर्फ सब कुछ खोने वाले को
मिलता है..

होगा क्या पता नहीं लेकिन अब किस्मत और दिल
देते एक ही गवाही अब वक्त है आ गया
लड़ाई की तेरी, मंज़िल को तुझे है हासिल
करना...
- हंशिका मेघराज तंवर
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

544 कविताएं

View Profile