विज्ञापन

सोना क्या नही कर सकता

s k

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गोल्ड फाइनेंस कंपनियां टीवी
        
                                                    
                            
पर विज्ञापन देती हैं:
'सोना क्या नहीं कर सकता?'
अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार,
एक मेट्रो शहर में एक 80 साल
के बुजुर्ग पर एक युवक ने उनके
घर में ही हमला कर दिया,
और उनकी उंगली से सोने की
अंगूठी छीन कर भागा।

राजा परीक्षित ने गलती से
जरासंध का सोने का
मुकुट पहन लिया ,
जिसके जरिए चालाकी से
कलयुग ने उनके
भीतर प्रवेश कर लिया।

राजा परीक्षित सांसारिक
इच्छाओं में फंस गए,
शिकार पर निकल गए,
उन्हें प्यास लग गई ,
उन्होंने ध्यानमग्न एक ऋषि
को पानी न देने के लिए डांट दिया,
जिस पर ऋषि के पुत्र
ने उन्हें श्राप दे दिया ,
महान राजा परीक्षित की
सात दिनों के भीतर मृत्यु हो गई ,
सोना वैभव की निशानी है,
पर सोना विपत्ति भी ला सकता ,
सच सोना क्या नहीं कर सकता ।
-सुबीर कुमार भट्टाचारजी
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all