विज्ञापन

रंग पर भरोसा

s k

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रंग पर भरोसा
        
                                                    
                            

अगर कोई व्यक्ति सिर्फ़
बाहरी रंग पर आँख बंद
करके करता है भरोसा ,
तो गड़बड़ हो जायेगा ।

बहुत भीड़-भाड़ के समय
यदि दुकानदार मिश्री पाउडर की
जगह फिटकरी पाउडर दे ,
यदि खरीददार बिना सोचे
समझे पूजा के प्रसाद में
इस्तेमाल कर ले ,
तो बहुत लोगों का
पेट खराब हो सकता ।

कल टीवी पर आई एक
खबर के अनुसार बिहार में ,
मिड-डे मील बनाने वाले
व्यक्ति ने गलती से ,
सफेद नमक की जगह सफेद
डिटर्जेंट पाउडर डाल दिया ,
नतीजा बहुत बुरा हुआ ,
बच्चो को अस्पताल में
भर्ती कराना पड़ा ,
सच ही तो है होगी आपदा
अगर खाली रंग देखकर ही
सब लोग करे भरोसा।

सुबीर कुमार भट्टाचार्य
9 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7095 कविताएं

View Profile