विज्ञापन

वो लड़की

Rohit Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल में मेरे एक जो रहती है वो लड़की
        
                                                    
                            
रोज़ नए रूप बदलती है वो लड़की
देखो ये सितम आइने पे ढा रही हो क्यों
रोज़ मेरे दिल को तुम सता रही हो क्यों
रोज़ रोज़ dp बदलती है वो लड़की
दिल में मेरे एक जो रहती है वो लड़की।
रूप रति का हो या कोई अप्सरा हो तुम
तुम गीत हो,ग़ज़ल हो या अंतरा हो तुम
होंठ जो लहरे तो तरन्नुम बिखर गए
मेरे ज़िंदगी के सारे फिर सुर सँवर गए
रोज़ नए गीत सी लगती है वो लड़की
दिल में मेरे एक जो रहती है वो लड़की।
जुल्फे जो बिखराई तो घटाए छा गई
ख़ुशबू से लिपटी हुई लताएँ छा गई
तुम मेरी ज़िंदगी का हसीन ख़्वाब हो
मेरे दिल के चमन का खिलता गुलाब हो
रोज़ नए फूल सी खिलती है वो लड़की
दिल में मेरे एक जो रहती है वो लड़की।

- रोहित तिवारी
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile