विज्ञापन

हथेली पर हमारा नाम लिख के

Rohit Gustakh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मोहब्बत को रुलाया था किसी ने
        
                                                    
                            
हमें भी आज़माया था किसी ने

ज़माने में किसी से दिल लगा कर
किसी का दिल दुखाया था किसी ने

उजालों को तरसते हैं अभी तक
कभी जुगनू बुझाया था किसी ने

मसर्रत से जुदा कर पास मेरे
उदासी को बिठाया था किसी ने

बिछड़ने का इरादा हम न समझे
बहाना तक बनाया था किसी ने

उसे हम भूल भी जाएँ तो कैसे
हमें दिल में बसाया था किसी ने

इसी मा'सूमियत पर मर मिटे हम
किया वा'दा निभाया था किसी ने

हथेली पर हमारा नाम लिख के
रक़ीबों को दिखाया था किसी ने

- रोहित गुस्ताख़
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajesh Ranjan

2 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10845 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7356 कविताएं

View Profile