सबसे प्यारा, सबसे न्यारा,
है उत्तराखंड राज्य हमारा।
जिसके आँचल में बसा है,
प्रकृति का सौंदर्य सारा।
जिसके आँचल में बहती है,
गंगा-यमुना की पावन धारा।
उत्तराखंड की भूमि में हैं ,
पवित्र चारों धाम|
गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ
और केदारनाथ हैं जिनके नाम।
उत्तराखंड की सुंदरता,
मन को मोह लेती है।
उत्तराखंड की भूमि हमको,
पौष्टिक अन्न-फल देती है।
अनेक वीर सेनानी हैं,
इसी धरा के सपूत,
जो दुश्मनों को निकालकर,
कर देते हैं देश से दूर।
ऐसे वीर सेनानियों को,
मैं करती हूँ प्रणाम।
और मुझे गर्व है कि,
मैं हूँ उत्तराखंड की संतान।
-रितिका