विज्ञापन

रश्मियां आमोद की

Rishabh Bhatt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ढूंढता फिरता श्रवण इक मृदुल स्वर को,
        
                                                    
                            
पाता गरल घट से भरे हुए नर को।
प्यास मिठास की लिए फिरता, गिरता
पाने को इक अमृत सी धुन को,
पर क्रोध की रजनी में जीता मनुज
लाये कहां से प्रभा की सगुन को ?
फिर भी प्रणय मधुरता की मधु को
भर हवाओं में मृदुल बना जाती हैं।
रश्मियां आमोद की उर में आनन्द जगाती हैं।
तृषा अनुराग की लिए उर में, चित बड़ा
चंचल चला उत्थान पर अडिग नव्य पुर में,
हाय! स्वार्थ उत्ताल पर, रत्न के प्रलोभन
से यंत्रणा भरा दृश्य झगझोर जाती,
झगझोर जाती नर रत्न क्षुधा के सुर में।
फिर भी प्रणय, सुदूर जीवन की अवधि से
प्रतिरोधकता,बाधकता की परिधि से ,लिए
अश्व वेग से उड़ान कण-कण में गाती हैं।
रश्मियां आमोद की उर में आनन्द जगाती हैं।

- ऋषभ भट्ट
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile