विज्ञापन

शामिल

Rinkee goswami

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसी शब्दों के अर्थों में पिरोई जाऊं अच्छा है ।
        
                                                    
                            
किसी फूलों की खुशबू में महक जाऊं अच्छा है ।
है अच्छा किसी अपने से अपने को मिला पाऊं
किसी के ध्येय की मैं राह बन पाऊं तो अच्छा है ।

शहीदों की अमर गाथाओं में मैं गाई जाऊं अच्छा है ।
राष्ट्रहित के सवालों में मैं पाई जाऊं अच्छा है ।
है अच्छा की किसी के नेक भावों में समा पाऊं
किसी के कंठ को मै स्वर दिला पाऊं तो अच्छा है ।

बादल की बूंदों में मैं अमृत घोल पाऊं तो अच्छा है ।
जिंदगी की अनपढ़ी किताबों को खोल पाऊं अच्छा है।लहर नदियों की बनकरके रेतीले खेत में जाऊं
मिटा दे भूख जो भोजन वहीं बन पाऊं अच्छा है।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all