विज्ञापन

मां की ख्वाहिशें खवाई

Rinkee goswami

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी मां हर रोज जुगाड लगाती है
        
                                                    
                            
तब जाकर घर की दीवार बनाती है
हर साल बारिशों में टूट जाता है घर
मेरी मा हर साल वहीं घर पूजा का द्वार बनाती है

सोचती हैं कब मेहरबा मेरा रब होगा
जो हर साल बारिशों में न टूटे, ऐसा कब मेरा घर होगा
इंतजार की भी हद होती होगी
ये हद जब टूटेगी,ऐसा कौन सा पल होगा

जमाने बीत गए, बहाने भी छूट गए
गांव के घर सारे ,पुराने भी टूट गए
मेरी मां अपने लिए कुछ नहीं चाहती
फिर भी जाने क्यों उनके सारे सपने ही रूठ गए
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all