वो घूमने वाली वॉक जो अपनी fat कम करेगी?
या गप्पें लगाने वाली , kitti पार्टी वाली?
वो मस्ती कैट वाली रैंप वाली ?
या गार्डन वाली वॉक
वो फैशन बन गई जो
या जो वो अभिनेता लेता है
पचास अस्सी लाख के लिए ?
या वो वॉक जो राम कली लेती है
अपने मुन्ने को स्कूल छोड़ के
फिर फैक्ट्री जाती है
या फिर राम लाल वाली
जो ऑफिस जाने के लिए
स्कूटर नही ले पा रहा चार साल से?
या फिर झम्मन लाल वाली
जो बैलों के साथ लेता है
चार पांच मील हल जोतने वाली?
कौन सी होगी बताएं
मैं तब तक यह दो रुपये वाली चाय पी लूँ
आप भी लीजिये न
-रमेश मेंदीरत्ता