विज्ञापन

इतना प्रेम कहां से लाते हो

Rekha Mittal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम पढ़ लेते हो मेरा मौन,
        
                                                    
                            
आँखों में तैरता हर प्रश्न,
बातों में छुपे उस दर्द को,
कर लेते हो पल में ग्रहण।

मेरी कविता से पहचान लेते,
तुम मेरे अंतर्मन का कष्ट,
आहट पाकर मेरे कदमों की,
पीड़ा मेरी कर देते स्पष्ट।

आने वाले कल की आहट,
तुम पहले ही सुन लेते हो,
मेरी उलझी हुई सी सांसों में,
तुम सुकूँ का रंग बुन देते हो।

सुनकर तुम्हारी आवाज़ प्रिय,
मैं भी रुक सी जाती हूँ,
बहती हूँ तुम्हारी बातों में,
एक नई ऊर्जा पाती हूँ।

मन अक्सर ठहर-सा जाता है,
सोच यही दोहराता है-
तुम ऐसा कैसे कर जाते हो?
इतना प्रेम कहाँ से लाते हो?
-रेखा मित्तल
13 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

26 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile