विज्ञापन

साठ का पाठ

Ravindra Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            साठ का पाठ
        
                                                    
                            

कर लिया साठ वसंत की गिनती
कुछ जेठ की दुपहरी सी तपती
कुछ भादो सी मूसलाधार बरसती
कुछ पूस की ठण्ड सी ठिठुरती
कुछ सावन सी हरी भरी रहती।

आसीन की धूप थी चिचिलाती
चमकता चाँद नाक पर ऐनक
पहुँचा विद्यापीठ, भूलते भागते
सपने पकड़ने, गाने मन के गीत।

द्वारपालिन कौतूहलवश पूछती
आप भी एडमिशन लेने आये हैं?

मेरे हाँ कहते ही ठहाका लगाती
अजूबेपन से साक्षात्कार समझते
उसके हाल पर मन ही मन मुसकुराते
एडमिशन हॉल की तरफ बढ़ जाते ।

जाँचकर्ता सनद देख जड़ता छिपाते
परिचय जब देता, सहपाठी ऊब से जाते
शिक्षक मेरा भूगोल देख इतिहास पूछते
निज ज्ञान बताने को प्रश्नबाण चलाते
छात्रत्व का नित एहसास कराते।

पर जब मालूम है जन्नत की हक़ीक़त,
तो फिर दोज़ख से क्यों घबराते?
गए माघ, अब उन्तीस दिन बाकी,
तरकश में बाण सुरक्षित आगे बढ़ जाते !
~ रवीन्द्र कुमार मिश्र
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10386 कविताएं

View Profile

Pradeep Mukherjee

1239 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12525 कविताएं

View Profile