लेते हैं संकल्प नया हम, यह कर्तव्य निभाएंगे।
स्वच्छ रखेंगे भारत को हम,अपना फर्ज निभाएंगे।।
स्वस्थ अगर रहना है हमको,
तो यह कष्ट उठाना है।
कूड़ा करकट बीच सड़क पर,
हमें नहीं फैलाना है।।
हरी - भरी होगी धरती ये, ढेरों वृक्ष लगाएंगे।
स्वच्छ रखेंगे भारत को हम,अपना फर्ज निभाएंगे।।
आने वाले कल के खातिर
हमें आज जगना होगा।
दूर प्रदूषण करने को कुछ,
तो उपाय करना होगा।।
मम्मी - पापा चाचा-चाची, सबको यह बतलाएँगे।
स्वच्छ रखेंगे भारत को हम,अपना फर्ज निभाएंगे।।
फूल इसी बगिया के हम सब,
हम ही इसकी शान हैं।
सकल विश्व में सबसे प्यारा,
अपना हिंदुस्तान है।।
होकर के संकल्पबद्ध हम, गीत प्रेम के गाएंगे।
स्वच्छ रखेंगे भारत को हम,अपना फर्ज निभाएंगे।।
स्वरचित,मौलिक रविशंकर विद्यार्थी
सिरसा मेजा प्रयागराज
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।