विज्ञापन

शिव प्रेम

Ravi Kanojiya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं शिव का हूं , शिव मेरे हैं ।
        
                                                    
                            
मैं शिव में हूं, शिव मुझमें हैं ।।
शिव ही प्रेम हैं, शिव ही भक्ति हैं।
शिव ही विश्वास हैं, शिव ही शक्ति हैं।।
शिव ही सूक्ष्म हैं, शिव ही संसार हैं ।
वो ही साकार और वो ही निराकार हैं ।।
वो तेज हैं, वो बल हैं ।
वो अन्धकार में भी उज्जवल हैं।।
शिव आदि हैं, अनंत हैं।
शिव ही तो परमानंद हैं ।।
मैं शिव में ही लीन हूं ।
उन्हीं में मैं विलीन हूं ।।
शिव प्रेम से सराबोर हूं ।
शिव भक्ति में भाव विभोर हूं ।।
मैं शिव का हूं , शिव मेरे हैं ।
मैं शिव में हूं, शिव मुझमें हैं ।।

- रवि कनौजिया "वासुदेव"
  दक्षिणपुरी


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile