हर बात पर हुक्म दोगे, तो लोग पीछे चलेंगे,
फ़ैसले का हक़ दोगे, तो नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।
काम का बँटवारा सिर्फ़ मेहनत का हिसाब है,
अधिकार का बँटवारा नेतृत्व का ख़्वाब है।
जो हर फ़ैसला ख़ुद करे, वो अकेला रह जाता है,
जो दूसरों पर भरोसा करे, वो कारवाँ बनाता है।
अनुयायी चाहिए तो बस काम सौंपते रहो,
लीडर चाहिए तो अधिकार भी बाँटते रहो।
काम देकर तुम किसी की मेहनत आज़माते हो,
अधिकार देकर उसके भीतर का लीडरशिप जगाते हो।
जो दूसरों को आगे बढ़ने का आसमान देता है,
वही सच्चा नेतृत्व है, जो नए लीडर तैयार करता है।
-रतन कुमार कैथवास