विज्ञापन

कहानी का फ़साना हो जाए

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐसा हुनर रख कि ज़माना मिसाल दे,
        
                                                    
                            
तेरी ख़ामोशी भी लोगों को आवाज दे।

भीड़ में चलकर तो हर कोई पहचान बनाता है,
कुछ ऐसा बन कि वक़्त भी तेरा नाम ले।

तेरा अंदाज़ हो ऐसा कि महफ़िल ठहर जाए,
तेरी हँसी से उदास चेहरा भी निखर जाए।

इतना आला हो तेरे किरदार का जादू,
कि तुझे देखने वाला तेरा मुरीद हो जाए।

इतना बेख़ौफ़ बन कि ज़माना दीवाना हो जाए,
तेरा हर क़दम नई कहानी का फ़साना हो जाए।

लोग पागलपन की हदें ढूँढ़ते रह जाएँ,
तू अपने जुनून से ख़ुद एक ज़माना हो जाए।

कुछ ऐसी अदा रख कि नज़रें ठहर जाएँ,
कुछ ऐसा हुनर रख कि रास्ते सँवर जाएँ।

सिर्फ़ ख़ूबसूरती से दिलों पर राज़ नहीं होता,
किरदार ऐसा रख कि दुश्मन भी मुरीद हो जाएँ।
-रतन कुमार कैथवास
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6915 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

674 कविताएं

View Profile

Raghav Dixit

41 कविताएं

View Profile