विज्ञापन

ड्राई आइस

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ड्राइ आइस का प्रोसेस क्या है,
        
                                                    
                            
जल्दी तुम बतलाओ मुझे।
ज्ञान की इस छोटी राह में,
थोड़ा साथ निभाओ मुझे।

फिर वो हँसकर पास ही बैठा,
बोला सुन समझाऊँ तुझे।
"ये बर्फ़ नहीं, जमी गैस है,
पहले इतना जान ले तू।"

कार्बन डाइऑक्साइड गैस को,
बहुत दबाव में लाया जाता।
ठंडा करके द्रव बनाया,
फिर दबाव हटाया जाता।


जो कुछ हिस्सा बर्फ़ बन जाता,
उसे सभी अपनाते हैं।
सफ़ेद-सफ़ेद वो सूखी बर्फ़,
साँचे में दबाई जाती है।


ब्लॉक बने या छोटे पेलेट,
ज़रूरत से ढाली जाती है।
हाथ लगाना भूल न जाना,
दस्ताने पहनाए जाते हैं।

मैंने पूछा, "पानी बनकर
ये फिर क्यों नहीं बहती है?"
वो मुस्काकर धीरे बोला,
"यही इसकी ख़ासियत रहती है।

सीधे गैस में बदल जाती,
इसको 'उर्ध्वपातन' कहते हैं।"
तब समझ आया विज्ञान भी,
कितना सुंदर किस्सा है।

जो धैर्य से हर बात सुने,
उसका हर दिन अच्छा है।
प्रश्न अगर मन से निकले हों,
उत्तर भी मुस्काते हैं।
-रतन कुमार कैथवास
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile