विज्ञापन

लोग कहते हैं प्यार में जान दी जाती है,

Ranshi Kesarwani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चलो कहती हूँ कुछ नई कहानी,
        
                                                    
                            
जो है अपनी और तुम्हारी..
तुम पूछते हो दिल का टुकड़ा है कौन,
और मैं होती हूँ उन्हीं शब्दों से मौन..
वो है कोई और नहीं,
वो मेरे अपने ही हैं, जिन पर लुटाती हूँ मैं अपनी जान..
जिनके होने से है मेरी दुनिया रोशन,
वही हैं मेरी दुनिया के कोहिनूर हीरा..
यूँ तो जौहरी को सोने की नहीं हीरे की परख होती है,
पर जो माँ-पापा ने दिया अनमोल हो आप
पर तुम हो मेरी दुनिया में, इसलिए मुझे तुम्हारी फ़िक्र होती है..
तुम सामने हो तो हर ग़म कम लगता है,
तुम्हारे बिना तो हर पल नम लगता है..
तुम्हारी हँसी में मेरी सुबह है,
तुम्हारी खुशी में ही मेरी वजह है..
ना चाहिए मुझे चाँद सितारों की रोशनी,
तेरी एक मुस्कान ही काफी है मेरी ज़िंदगी के लिए..
लोग कहते हैं प्यार में जान दी जाती है,
मैंने तो आप में अपनी पूरी दुनिया बसा ली है..
तू पास रहे तो धड़कनें ठहर सी जाती हैं,
तू दूर जाए तो साँसें भी रूठ सी जाती हैं..
तू ही मेरा सुकून, तू ही मेरा जुनून है,
तू ही तो मेरे हर लफ्ज़ का सुकून है

 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile