विज्ञापन

धरती के आंसू

Randhir Verma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रो रही है धरती
        
                                                    
                            
चीखती और चिल्लाती है
जख्म हमने इतना दिया
हंसते हुए यूंही सह जाती है।
कभी उसके श्रृंगार उजाड़ें
कभी तन को बेरहमी से खरोचा है
जुर्म किए हमने इतने
इसकी सुंदरता को भी नोचा है।
जिसके गोद में सोए हम
जिसकी मिट्टी में हमने लीला रचाया है
जिसके इतने उपकार है हमपर
आज उसी धरा को वीरान बनाया है।
जिसने अन्न दिया पेट भरने को
जिसने दिया सतह रहने को
कितने घाव दिए हमने बदन पर उसके
तड़पता छोड़ दिया हमने उसे मरने को।
कितने उपहास सहे हमारे
कितने दर्द को भी झेले है
उसी धरा का कातिल बना मानव
जिसके गोद में उसने खेले है।
- रणधीर वर्मा 
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajesh Ranjan

2 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7356 कविताएं

View Profile

श्री सनातन

631 कविताएं

View Profile

Dharmenjay Hembram

4 कविताएं

View Profile