कहां कैसे हो रहा है भ्रष्टाचार कैसे हो रहा है घोटाला कैसे हो रहा है अवैध खनन,
क्यों जनता है भूखी प्यासी क्यों है पीड़ित और क्यों हो रहा जनता के अधिकारों का हनन,
इन सब जरूरी मुद्दों की अनदेखी करने वाले नेताजी यदि चुनाव में हार जाते हैं तो,
दल के सभी नेताओं की बैठक बुलाकर अपनी हार पर बाकायदा करते हैं चिंतन मनन|
-मनस्व