विज्ञापन

मुझे दिखाई देता है

Ramjeet pal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं आसमान की ओर
        
                                                    
                            
अपनी आंखों से नहीं
अपने सिर से देखता हूं
और जमीन की ओर भी
मैं अपनी आंखों से नहीं
अपने दोनों पैरों से देखता हूं
दुनिया की ओर भी मैं अपनी
आंखों से नहीं अपने दोनों हाथों से देखता हूं
सचमुच यह दोनों मेरी आंखें देखती हैं सिर्फ
यह स्पष्ट करने के लिए कि मुझे दिखाई देता है

अपने चारों ओर की आवाजों को
मैं अपने दोनों कानों से नहीं
अपने दोनों कंधों से सुनता हूं
सचमुच मेरे दोनों कान तो सुनते हैं
सिर्फ यह स्पष्ट करने के लिए कि मुझे सुनाई देता है

मेरी मौजूदगी और मेरा व्यक्तित्व ही
मेरी असल जुबान है
सचमुच जुबान तो मेरा खुलता है
सिर्फ यह स्पष्ट करने के लिए कि मैं बोल सकता हूं
मैं गूंगा नहीं हूं

सांस भी मैं अपनी नाक से नहीं
जीवन और मृत्यु के बीच के फासले से लेता हूं
यह मेरी नाक तो सिर्फ मेरे चेहरे की
शोभा बढ़ाने के लिए है
मेरे जीवन और मृत्यु के बीच का फासला
ठीक वही है जो मेरे पेट
और पीठ के बीच का फासला है
किसी की पीठ को थपथपाता हूं
तो पेट भरने के लिए कुछ मिल जाता है
साथ ही आशा रखता हूं कि
कोई मेरी भी पीठ थपथपा देगा
सचमुच जिस दिन मेरे पेट और पीठ के बीच का फासला मिट जाएगा उस दिन मेरी सांस रुक जाएगी
-मनस्व
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

malti gupta

16 कविताएं

View Profile

Md Iftekhar

4 कविताएं

View Profile