जिंदगी की गुत्थी को लगे हैं सुलझाने में सभी,
खुद अपनी मौत को लगे हैं भूल जाने में सभी,
डर रहे हैं खुद से ही खुद के पास आने में सभी,
और डर रहे हैं खुद से दूर बिल्कुल जाने में सभी|
-मनस्व