दोनों में से कोई भी नहीं है पीछे हटने को तैयार,
दोनों में से कोई नहीं है अपनी मानने को हार|
रावण और राम के बीच हो रहे भयानक युद्ध में,
दोनों ही ओर से हो रहा है बाणो का बौछार||
एक से बढ़कर एक तीर रखे हैं दोनों के ही म्यान में,
लड़ते-लड़ते दोनों पहुंच गए हैं जमीन से आसमान में|
कौन है धर्म की ओर और कौन है पाप की ओर,
राम रावण दोनों को ही है अच्छी तरह से ध्यान में||
एक को है धर्म में विश्वास एक को है भुजा बल पर,
युद्ध अंतिम स्थिति में है नहीं टाला जा सकता है कल पर|
राम और रावण के अंतिम युद्ध में जो भी आज हारेगा,
आसमान से फिर से उसको आकर गिरना ही होगा भूतल पर||
-मनस्व