विज्ञापन

गिद्ध दिलावर

Ramesh Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गिद्ध दिलावर
        
                                                    
                            

किधर गए तुम गिद्ध बेचारे!
इधर-उधर सब खोज रहे हैं,
जन मानस सब पूछ रहें हैं।
पीपल की ऊंची डाली पर वास,
नहीं दिखे जन हुए उदास ।

किधर गए तुम गिद्ध बेचारे!

बच्चे देख डर जाते थे,
कुछ डंडे लेकर दौड़ाते थे।
वे क्या जाने तेरी कीमत,
अब क्यों कोस रहे सब किस्मत।

किधर गए तुम गिद्ध बेचारे!

लगता नहीं यह भाता देश,
इसमें बढ़ गया आपसी द्वेष।
सभ्यता को लोग फोड़ गए,
अब तुमसे नाता तोड़ गए।

किधर गए तुम गिद्ध बेचारे!

करते थे परिवेश सफाया,
ऐसा नेक धर्म तूने पाया।
मिनटों में कर देते काम,
अब तो वे सड़ते खुलेयाम।

किधर गए तुम गिद्ध बेचारे!

पर्यावरण की छेड़छाड़ से,
तभी भागे सब छोड़छाड़ के।
इस पर मैं शर्माता हूँ,
तुमको फिर से बुलाता हूँ।
किधर गए तुम गिद्ध बेचारे!

"रमेश सिंह यादव" ( प्रकृतप्रेमी)





हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4214 कविताएं

View Profile

Priyanshu Saini

1 कविता

View Profile

N manglam

371 कविताएं

View Profile

Gurdeep Singh

143 कविताएं

View Profile

Pradeep Mukherjee

1236 कविताएं

View Profile

Bhupendra Kumar

8 कविताएं

View Profile