विज्ञापन

हिन्दी भाषा

Ramesh Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हिंदी फैले विश्व में, है अपना अरमान ।
        
                                                    
                            
पढ़े'',लिखे', बोले' सभी, हो इसका सम्मान ।।
हो इसका सम्मान, विदेशो' में भी बोले' ।
भारत मां के लाल, स'ग हिंदी के हो ले' ।।
जननी का गौरव है इससे, है माथे की बिंदी ।
हिंदुस्तानी नहीं, अगर वह, बोल ना पाए हिंदी ।।

भारत की बोली अलबेली ठौर- ठौर पर बदल रही है ।
प्रांत एक, पर,गांव शहर में, बोली एक नहीं है ।।
भाषा, भाई,प्रांत न छूटे, ममता की मजबूरी है ।
हि'दी को अपना लो भाई,अब तक प्रगति अधूरी है ।।
रही शहीदों की यह भाषा,ना कोई खाना पूरी है ।
एक सूत्र में बंधने खातिर, भाषा एक जरूरी है ।।

देशाटन या तीर्थाटन पर जाते हैं जो लोग ।
उन्हें असर ज्यादा करता है,बहुभाषा का रोग ।।
बहुभाषा का रोग,समझ ना आवे बोली ।
मूक बधिर सी हरकत होती, करते लोग ठिठोली ।।
भाषा अगर एक, राष्ट्र की, कुछ तो होगा अपनापन ।
हिंदी बोले', हिंदी सीखें, सुगम बनेगा देशाटन।।

मातृभाषा बोलिए इसमें ना कोई दोष है ।
राजभाषा के लिए भी, दिल में रखना कोष है। ।
स्र्वार्थ के खातिर न कैवल, प्यार से अपनाइए ।।
ग्राह्य दिल मे' कर इसै, शीर्ष तक ले जाइए ।
मातृभाषा मनुज की, ममता भरी मुस्कान है ।।
राष्ट्रभाषा सीखना, निज राष्ट्र का सम्मान है ।।

हिंदी भाषा हिंद की बोले' ना सब लोग ।
हम फैलावे'गे इसे, ज्योँ संक्रामक रोग ।।
ज्योँ संक्रामक रोग, पड़ोसी भी, न बचता ।
दे अंग्रेजी छोड़, बने प्रिय हिंदी वक्ता ।।
तकनीकी या विधि शिक्षा में, ना कोई पाबंदी ।
सरल सुसंकृत भाष्य, बने जन-जन की हिंदी ।।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10386 कविताएं

View Profile

Pradeep Mukherjee

1239 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12525 कविताएं

View Profile