विज्ञापन

महाबली आए नित पद प्रहार

Ram Prakash

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बलि वामन
        
                                                    
                            
संघर्षों में बीता तिल तिल
संध्या बेला अब जीवन की
वैभव विलास से रहे दूर
कामना यही अपने मन की
किसने कब क्या कुछ अहित किया
इस पर विचार का समय कहां
हर युग के शक्ति केंद्रों ने
बौद्धिक बल का अपहरण किया
अतएव अब दोषी कहे किसे
कहने से भी अब क्या होगा
सोचता हूं कह दूं नियति इसे
शायद यह प्रासंगिक होगा
प्रारब्ध रचा धनवानो ने
धर्माधीशों के कौशल से
स्पर्धा से सब रहे दूर
संतोष करें प्रारब्धों से
बन गया अगर यह प्रतिद्वंदी
तो शक्ति केंद्र का क्या होगा
इस आशंका की कल्पना से
पहले ही कुछ करना होगा
वांछित में अवांछित का मिश्रण
जिम सुधा में मिश्रित कालकूट
प्रशासन की छद्म सियासत से
सब रचा गया यह चक्रव्यूह
सब कुछ इस तरह से किया गया
जैसे हमको हो यह ज्ञात सभी
चौतरफाअचानक आक्रमणों से
स्तब्ध निराश हताश सभी
छप्पर की छत पर जिस प्रकार
जलती लकड़ी का हो प्रवेश
इस तरह किया परिवार नष्ट
शैशव कैशौर्य का था निवेश
इस तरह अनवरत पीड़ाओं का
दमन चक्र का क्रमिक योग
हम स्वयं न जान पा रहे थे
मानवकृत यह दैवीयरोग
षोडश वर्षों तक दैन्यों की
भीषण पीड़ा की महा व्यथा
कंपित कर से लिखना मुश्किल
अतएव विराम दे रहा कथा
तब से अब तक के 30 वर्ष
आश्वासन की भरमारों से
पक गए कान सुनते-सुनते
लफ्फाजों के अहवानों से
बलि के द्वारे वामन बनकर
बस एक बार थे चले गए
उत्थित पद अब भी अंतरिक्ष
भूपति के हाथों छले गए
महाबली आए नित पद प्रहार
नित तिरस्कार करते बलि का
भूतल पर अब भी नहीं पैर
बीता है समय द्वादश वर्ष का
वामन अब भी है यथा पूर्व
वलियों का बल घटता जाता
घटना बढ़ना उनका ही कार्य
जिनका शक्ति से है नाता
-राम प्रकाश मिश्र
34 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile