मैं हर दिन तुझसे बात करूँ,
तेरे मिलने की आस करूँ,
तू आ जाए जो पास मेरे,
मैं हर दिन वो फरियाद करूँ।
तेरी यादों में मैं रात गुज़ारूँ,
तेरे ख़्वाबों में तुझसे बात करूँ,
तू मिले मुझे किसी मोड़ पर,
मैं बस तेरा इंतज़ार करूँ।
तू ही मेरी चाहत, तू ही मेरी आरज़ू,
तुझसे ही दिल की हर बात करूँ,
तू आ जाए जो पास मेरे,
मैं हर पल तुझसे प्यार करूँ।......