विज्ञापन

पूछना था तुमसे

Rakshit Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पूछना था कि तुम्हारी चाहतें क्या हैं
        
                                                    
                            
इस ज़िन्दगी से तुम्हारी हसरतें क्या हैं
क्या सोचकर उदास हो जाती हो तुम
बताओ के तुम्हारे दिल की राहतें क्या हैं
किन बातों से है आख़िर शिकवा तुम्हें
बोलो तुम्हारे रास्ते की मुसीबतें क्या हैं

तन्हाई के लम्हों में सोचती क्या हो
कोने में दिल के छुपाकर रखती क्या हो
यादें जब किसी की तुम्हें घायल करती हैं
कहाँ जाती हो तब और करती क्या हो
क्या सोचकर तुम उछल पड़ती हो
किसके लिए ख़ुद को सजा लेती हो
सावन से तुम्हें इतना प्यार क्यूँ है आख़िर
क्यूँ हर बारिश में ख़ुद को भिगा लेती हो

पूछना था किसी से प्यार है तुमको
क्या तुम्हारा भी दिल बेक़रार होता है
तकिए को बाँहों में भरती हो जब
किसके लिए तब दिल में प्यार होता है
जानना था तुम्हारे लिए मोहब्बत क्या है
किसी पर मरने की हमें ज़रूरत क्या है
अगर है मोहब्बत एक ख़ूबसूरत शय
फिर ज़माने को इससे दिक़्क़त क्या है

जानना था तुम्हें क्या पसन्द आता है
किन चीज़ों में तुम्हें आनन्द आता है
बताओ कहाँ जाना तुम्हें अच्छा लगता है
किस जगह का खाना तुम्हें अच्छा लगता है
बोलो कौन-सी किताब पढ़ना चाहती हो
क्या है जो तुम अभी करना चाहती हो
पूछना था कि तुम्हारी चाहतें क्या हैं
इस ज़िन्दगी से तुम्हारी हसरतें क्या हैं
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all