विज्ञापन

रूमानी ग़ज़ल

राकेश भ्रमर

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोई लम्हा तुम्हारी ज़िंदगी का हाथ आ जाए.
        
                                                    
                            
कहीं से रोशनी का एक कतरा हाथ आ जाए.

सभी साहिल पे बैठे हैं, न दरिया पार कर पाये,
हवायें तेज़ थीं, पतवार उनके हाथ आ जाए.

हवा में तेज़ उड़ते हैं, जो पत्ते टूट जाते हैं,
न ऐसे हो ज़ुदा कोई, हमारे साथ आ जाए.

सवालों से न घबराओ, इन्हें आसान कर लेंगे,
कठिन है ज़िंदगी, उत्तर कोई तो हाथ आ जाए.

लिखा मज़मून जो तुमने उसे एक रोज़ पढ़ लेते,
अगर तरक़ीब पढ़ने की हमारे हाथ आ जाए.

भ्रमर तेरी ग़ज़ल लिखता तरन्नुम में उसे गाता,
तुम्हारे हाथ की तक़दीर उसके हाथ आ जाए.
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all