विज्ञापन

ख़ामोश चेहरे

Rajesh Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सूनी गलियाँ और ख़ामोश चेहरे,
        
                                                    
                            
इस शहर में कोई किससे बोले।

मन ही मन में बातें कर ले ,
ख़ुद ही दिल की गिरहें खोले।

ख़ामोशी में उम्र गुज़र गई,
न लब हिले, न दिल से बोले।

आँखों ने कितने दर्द सँभाले,
अश्कों ने कभी राज़ न खोले।

काग़ज़ पर जो लिख न पाए,
वो जज़्बात क़लम ने बोले।

चेहरों पर मुस्कान बहुत थी,
भीतर भीतर कितने डोले।

तनहाई की चादर ओढ़कर,
यादों ने फ़िर पन्ने खोले।

शायद कोई सुनने आ जाए,
उम्मीदों का ये परिंदा बोले।

'अगस्त्य' साधना चुप की देखी,
फिर लिखे हुए अफ़साने बोले।
-राजेश शर्मा 'अगस्त्य'
 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12614 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile

User

30 कविताएं

View Profile