विज्ञापन

बताऊंगा कि था एक रणवीर नाम का व्यक्ति जो साहित्य की अलख जगा गया

Rajesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शुक्रियादा
        
                                                    
                            
किस शब्दों से करूं तेरा शुक्रियादा
सोचा नहीं था लिख दूंगा इतना ज्यादा
किया तेरे शब्दों ने मुझे प्रोत्साहित लिखने के लिए
शब्द कम पड़ गये तेरे धन्यवाद के लिए

सोचा कि वो कह रहा है तो कुछ लिखा जाए
अपनी तरफ ना सही अपनों की तरफ देखा जाए
जब कलम उठाई तो समझ नहीं आया क्या लिखें
सोचा शब्दों के जाल में कोई शब्द दिखे

उठाया शब्द और चल पड़ीं कलम लिखने के लिए
सोचा लिखा जाए कुछ अपने सपनों के लिए
हुई कुछ गलतियां तो सोचा छोॾ दे लिखना
अचानक उसका स्वर गूंजा कि तु भी कुछ लिख के दिखाना

तेरे एक एक शब्दों ने शक्ति मुझे दी है
मेरे भीतर बैठे साहित्यकार को जगाने की कोशिश की है
अगर तेरे बारे में बताने का कभी अवसर मुझे मिल गया
बताऊंगा कि था एक रणवीर नाम का व्यक्ति जो साहित्य की अलख जगा गया

जानता हूं जल्द ही हम बिछड़ जाएंगे
मैं अकेला ही नहीं हम सब तेरे गुण गाएंगे
शब्दों के इस भंडार में शब्द नहीं है तेरे आभार के लिए
इस नादान में इतनी औकात कहा कि वो कुछ लिख सकें तेरे लिए
 - कृष्ण कुमार
30 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile