विज्ञापन

तेरे चांद से चेहरे के सामने चांदनी भी फीकी पड़ जाती है

Rajesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक जवाब
        
                                                    
                            
तेरे काले लम्बे घुंघराले केश लगते सबको न्यारे
तेरे शीतल सागर के काले मोती लगते सबको प्यारे
तेरे होठों की मुस्कान ने सबको ललचाया
तेरी मीठी बोली के रस ने सबको भरमाया
तेरे चांद से चेहरे के सामने चांदनी भी फीकी पड़ जाती है
तेरी एक झलक से लोगों की किस्मत बदल जाती है
तेरे सौन्दर्य के वर्णन के लिए मेरे पास शब्द नहीं है
सब कुछ जानते हुए भी तु अनजान क्यों बन रही है
तेरे एक जवाब के लिए मैं बैचेन रहता हूं
हर वक्त तेरे नाम की माला जपता हूं
जानती है तु मेरे मन की बात
फिर भी क्यों तु देती है मुझे आघ्हात
तुम्हारे एक जवाब से दिल को सुकून या पीङा मिलेगी
या तो फूल मुरझाएगा या कलियां खिलेंगी
 - कृष्ण कुमार
 
40 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

544 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7667 कविताएं

View Profile