विज्ञापन

वह नाबालिग है

Rajendra Prajapati

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वह नाबालिग है
        
                                                    
                            

अभी वह नाबालिग है वह
काम नही कर सकता है

कलाकार है तो कला कर सकता है
सरकश दिखा सकता है,
वह नाच सकता है,गा सकता है
मलखंभ कर पैसे कमा सकता है
पर काम नही कर सकता
वह नाबालिग है

उसके अंग कोमल है,
चोट लग सकती है,
नाजुक हाथ-पैर छिल सकता है
हा ,कोई काम नही कर सकता है
वह नाबालिग है

यदि वह गरीब हुआ तो
भीख मांग सकता है
ट्रेन में बस स्टैंड में गाँव, गली-शहर में
भीख मांग सकता है
खाने के लिए दाने नही,पहनने के लिए
कपड़े नही तो कोई बात नही
पर कमा नही सकता
वह नाबालिग है

वह नाबालिग है
नुक्कड पर बैठ,गुटका-सिगरेट पी सकता है
वह नशा कर सकता है
सौ के स्पीड से गाड़ी भगा सकता है
वह रिल्स बना सकता है ,मोबाइल पर
गेम्स खेल सकता है
मोबाइल पर कुछ भी देख सकता है
उन पर नजर नही
वह नाबालिग है
वह किसी को भी छेड़ सकता है ।
-'राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति'
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile