दिल बेकरार है
उनके तलफ़्फ़ुज़ के
लफ्ज़ो की खूबसूरती में
खो जाने के लिए
पर उनको फ़िजा में
खामोशी पसंद है
मन चाहता है
उनकी बिखरी हुई
जुल्फों में खो जाना
पर उनको बालों में
गजरा सजाना पसंद है।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।