विज्ञापन

त्योहारों पर गाँव जाने से अब डर सा लगता है...?

रंजीत कुमार अर्णव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            त्योहारों पर गाँव जाने से अब डर सा लगता है!
        
                                                    
                            
अपनों की भीड़ में खुद को अकेला सा लगता है।
स्टेशन पर उतरते ही सवालों की लाइन लगेगी!
"और बेटा, नौकरी का क्या हुआ?"
"शहर में रह के आखिर क्या किया?"
शर्मा जी का लड़का तो अमेरिका निकल गया!
और मैं? अभी भी खुद को ही बना रहा।
माँ दौड़ के गले लगा लेगी, कुछ नहीं कहेगी!
पर उसकी आँखों में एक छोटी सी उम्मीद तो रहेगी।
पापा कुछ नहीं बोलेंगे, बस चुपचाप देखेंगे!
रात को अकेले में कहेंगे - "बेटा, लोग तो कहते रहेंगे।"
मैं भी तो रोज़ सोचता हूँ एक दिन चमक के आऊँगा!
माँ के लिए कंगन, पापा के लिए शान से कुछ लाऊँगा।
पर सच कहूँ तो अभी जेब में सिर्फ वापसी का टिकट है!
और सीने में एक जिद्दी सा सपना टिक- सा है।
मैं हारा नहीं हूँ यार, बस मेरा वक्त थोड़ा लेट है,
ये भीड़ का रास्ता है, पर मेरी मंज़िल एक है।
-अर्णव
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11235 कविताएं

View Profile