आजकल सच्ची मोहब्बत को ठुकराते क्यों हैं,
और इन लफ़ंगों को अपनाते क्यों हैं......?
जो वक़्त पर खड़ा रहे....!
जो हर दर्द में साथ निभाए.. !
उसको कहते हैं ,ये बोरिंग है !
उससे नज़रें चुराते क्यों हैं।
और जो झूठ बोले दिन-रात...?
जो वादा करके मुकर जाए...?
जो गली-गली दिल तोड़े.....?
उसको ही दिल में बसाते क्यों हैं?
सच्चा वाला तो इज़्ज़त देगा !
वो हाथ नहीं, दिल माँगेगा !
लफ़ंगा तो जिस्म का भूखा है!
फिर भी उसी को चाहते क्यों हैं?
सच्चा वाला दुआ देगा ।
वो सजदों में नाम लेगा ।
लफ़ंगा तो छोड़ के जाएगा ?
फिर भी उसी पर मरते क्यों हैं?
उनको मीठी बातें आती हैं ?
झूठी कसमें खाना आता है?
सच्चे को तो सच के सिवा?
कुछ और कहना आता नहीं।
इसलिए आजकल की दुनिया में..?
सच्चे दिल की कदर नहीं..?
लफ़ंगों की चमक-दमक में...?
वफ़ा की कोई क़द्र नहीं।
एक दिन जब वो लफ़ंगा छोड़ देगा !
जब आँखों से पर्दा हट जाएगा ।
तब याद आएगा वो सच्चा आशिक़ ।
जो चुपचाप सब सह जाएगा।
पर तब तक बहुत देर हो जाएगी ।
वक़्त हाथ से निकल जाएगा....?
सच्चा तो तब भी दुआ देगा !
पर दिल फिर कभी नहीं मिलेगा।
बताओ ऐ -दुनिया वालों.....?
सच्चे को ठुकराते क्यों हैं..?
और इन लफ़ंगों को अपनाते क्यों हैं?
-अर्णव....