विज्ञापन

सुख को ठुकराने वाला

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुख को ठुकराने वाला
        
                                                    
                            

जो सुख को लात मारने को तैयार है,
तुम उसे मजबूर करके देखो।
जिसे अपना फैसला खुद करना आता है,
तुम उसे रोककर देखो।

जिसका मन किसी बंधन में नहीं,
उसे रिश्तों की दुहाई देकर देखो।
जो खुशी से दूर जाना चाहता है,
उसे अपने पास बुलाकर देखो।

कुछ लोग साथ से नहीं,
अपनी आज़ादी से खुश रहते हैं,
उन्हें बाँधने की कोशिश मत करना,
वरना रिश्ते भी बोझ बनते हैं।

जिसे जाना है, उसे जाने दो,
जिसे रहना है, उसे दिल से रहने दो,
प्यार में ज़बरदस्ती कैसी—
जो अपना है, उसे अपना फैसला करने दो।

— रजनी
6 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile