विज्ञापन

प्रेम और शक्ति

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रेम और शक्ति
        
                                                    
                            

स्त्री का गहना है प्रेम,
जो उसके हृदय को सजाता है।
अपनेपन की कोमल छाँव में,
हर रिश्ते को महकाता है।

पुरुष का गहना है शक्ति,
जो संघर्षों से लड़ना सिखाती है।
मुश्किल राहों पर चलकर,
मंज़िल तक पहुँचाती है।

स्त्री के प्रेम में करुणा है,
पुरुष की शक्ति में साहस है।
दोनों जब मिलकर चलते हैं,
तभी जीवन में सच्चा विकास है।

प्रेम बिना शक्ति अधूरी है,
शक्ति बिना प्रेम वीरान।
दोनों का सुंदर संगम ही,
बनाता है जीवन महान।
— रजनी
22 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile