मेरा पति सोने की खान है
मेरा पति सोने की खान है,
ये बात मैं दिल से कहती हूँ,
उसकी हर अच्छाई को
मैं अपनी खुशकिस्मती मानती हूँ।
वो शायद अपने प्यार को
शब्दों में बयां न कर पाए,
मगर उसके होने से ही
मेरी दुनिया पूरी हो जाए।
हर इंसान में कमियाँ होती हैं,
हर रिश्ते में कुछ खामोशियाँ,
मगर जो दिल से अपना हो,
उसके लिए मायने रखती हैं
उसकी सारी खूबियाँ।
मेरा पति सोने की खान है,
उसकी कीमत कौन समझेगा,
जिसने उसके दिल को जाना है,
वही उसकी असली दौलत समझेगा।
रिश्ता सिर्फ़ खुशियों का नाम नहीं,
मुश्किल वक्त में साथ निभाना है,
और मुझे अपने इस रिश्ते को
हर हाल में दिल से सजाना है।
— रजनी