विज्ञापन

ज़िंदगी जीना सीख लिया

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िंदगी जीना सीख लिया
        
                                                    
                            

ज़िंदगी ऐसी हो तुम्हारी,
कि आँसू भी आँखों से गिरें,
फिर भी अपनी ही कहानी पर
तुम मुस्कुरा सको।

किरदार इतना साफ़ हो तुम्हारा,
कि हँसते-हँसते भी रो सको,
और रोते हुए भी
खुद को हँसा सको।

दर्द मिले तो बिखरो नहीं,
खुशियाँ मिलें तो इतराओ नहीं,
हर रंग को खुले दिल से जीओ,
किसी हाल में खुद को खोओ नहीं।

जब आँसू और मुस्कान
एक साथ समझ आने लगें,
और ज़िंदगी की हर ठोकर में
कोई सबक नज़र आने लगे,

तब समझना—
तुमने सिर्फ़ ज़िंदगी काटी नहीं,
तुमने ज़िंदगी जीना सीख लिया।
-रजनी
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile