विज्ञापन

हम पहले से ज्यादा मजबूत बन जाएँ।

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दुख ऐसा देना
        
                                                    
                            

दुःख वो देना कि छाती फट जाए,
और छाती वो देना
कि कैसा भी दुःख झेल जाए।

ज़िंदगी अगर इम्तिहान ले,
तो हौसला इतना देना
कि आँसू आँखों तक आएँ,
मगर हिम्मत न टूट पाए।

रास्ते चाहे कितने कठिन हों,
कदम रुकने न पाएँ,
दर्द चाहे कितना गहरा हो,
हम उससे हार न जाएँ।

ऐ ज़िंदगी,
दर्द कम मत करना,
बस दिल इतना मजबूत करना
कि हर दर्द के बाद
हम पहले से ज्यादा मजबूत बन जाएँ।
-रजनी
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile