विज्ञापन

भ्रष्टता का डर

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भ्रष्टता का डर
        
                                                    
                            

जो भ्रष्ट होते हैं,
वे स्पष्ट नहीं होते,
उन्हें छिपकर रहना पड़ता है,
कम बोलना पड़ता है।

वे अपने अतीत को
हमेशा याद रखते हैं,
क्योंकि भीतर कहीं
एक डर जिंदा रहता है—
कहीं कोई राज़ खुल न जाए,
कहीं बीता हुआ सच
आज सामने न आ जाए।

इसलिए उनके शब्दों में
साफ़गोई नहीं होती,
व्यवहार में सहजता नहीं होती,
और आँखों में
एक अनकहा भय रहता है।

सच को छिपाने वाला
दुनिया से भले छिप जाए,
लेकिन अपने अतीत से
कभी नहीं छिप सकता।

— रजनी
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Asha Singh

762 कविताएं

View Profile