विज्ञापन

बस हारना मत

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बस हारना मत
        
                                                    
                            

घोर आनंद के लिए
घोर दुःख की आवश्यकता होती है,
क्योंकि बिना अँधेरी रात के
सुबह का उजाला
इतना सुंदर कहाँ लगता है।

दुःख आएगा,
अपनी पूरी चाल चलेगा,
आपको तोड़ने की कोशिश करेगा,
आपके धैर्य को परखेगा,
आपकी आँखों से आँसू भी बहाएगा।

पर दुःख की चाल को
सफल मत होने देना,
अपने भीतर की उम्मीद को
मरने मत देना।

रास्ते चाहे कितने कठिन हों,
समय चाहे कितना विपरीत हो,
बस एक बात याद रखना—
हारना नहीं है।

क्योंकि जो दुःख के सामने
खड़ा रहना सीख जाता है,
वही एक दिन
घोर आनंद का अर्थ समझ पाता है।

आज यदि जीवन
आपको रुला रहा है,
तो कल यही जीवन
आपको मुस्कुराने का
एक बड़ा कारण देगा।

बस चलते रहिए,
बस सहते रहिए,
बस हारिए मत—
आप जीतते जाएँगे।
— रजनी
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all