विज्ञापन

अपनी नज़रों में सफल

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अपनी नज़रों में सफल
        
                                                    
                            

मैं अपनी नज़रों में
इतना सफल व्यक्ति हूँ
कि मुझे तुमसे कुछ लेना नहीं—
तुम्हें ज़रूरत होगी तो दे दूँगा,
मगर तुम्हारा कुछ नहीं लूँगा।

अगर इस दुनिया से चला भी गया,
तो तुम्हारा नुकसान करके नहीं जाऊँगा।
तुम्हें सिर्फ़ अपना दिया हुआ
फ़ायदा देकर जाऊँगा।

इसलिए अपना डर छोड़ो
और चैन से जियो।
एक दशक में भी किसी इंसान पर
पूरी तरह भरोसा नहीं कर पाए,
तो उसे पूरी तरह समझने के लिए
ज़िंदगी भी छोटी पड़ जाएगी।

मैंने जो देखा,
वही मेरी दौलत है।
जो सीखा,
वही मेरी पहचान है।
अब मुझे किसी से कुछ छीनना नहीं—
बस अपने अनुभवों के साथ
सुकून से जीना है।
— रजनी
12 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile