किसी से प्रेम हो जाये
तो उसे पाने की
जिद मत करना |
बस उसके होने से
जो ख़ुशी तुम्हारे
भीतर खिली है ,
उसे खिलने देना |
क्योकि हर प्रेम का
मुकाम मिल
जाना नहीं होता --
कुछ प्रेम सिर्फ
हमें भीतर से
सुन्दर बनाने आते है |
उस एहसास के लिए
उस व्यक्ति को
धन्यवाद देना ...
जिसने तुम्हारे भीतर प्रेम जगाया ||