विज्ञापन

हाँ ये डर है अपने एक आशियाने के उजड़ जाने का।

Raj Mal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            डर है, पर किसी की मौत का नहीं।
        
                                                    
                            
हाँ ये डर है, पर किसी के जाने का नहीं।
ये डर है, उन तमाम उम्मीदों के टूटने का
जो उस इंसान से जुड़ी हैं।
ये डर है, उन तमाम खुशियों के उजड़ने का

हाँ ये डर है, उन तमाम ख्वाहिशों के टूटने का
जो उस इंसान से जुड़ी हैं।
ये डर है, अपने उन स्वार्थों के पूरा ना होने का
जो उस इंसान से जुड़े हैं।
हाँ ये डर है, एक मासूम बच्चे को पिता से
दूर होने का।

हाँ ये डर है अपने एक आशियाने के उजड़ जाने का।
हाँ ये डर है अपनी उम्मीदों के टूटने का...

- भारती
5 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11271 कविताएं

View Profile