ना चांद रहेगा ना चांदनी
ना सूरज रहेगा ना रोशनी
बस रहेगा हम सब का प्यार
ना धर्म की दीवार ना ख़ॅजर ना तलवार
ना बटो ना छटो सब मिल कर रहो
ये बगिया है हिंद की रहेगी सदाबहार
हम दो नहीं एक हैं अनेक नहीं एक हैं
एक ही हमारा सावन गाते एक ही मल्हार
एक ही क़नदील है सोने सी अबाबील है
सरहद पे खड़े रईस हैं दुश्मनों को ललकार
ना चांद रहेगा ना चांदनी
ना सूरज रहेगा ना रोशनी